Aapka Rajasthan

राजस्थान में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, कोटा-बूंदी- सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात

 
राजस्थान में मूसलाधार बारिश से हाहाकार, कोटा-बूंदी- सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों से लेकर रेल मार्ग तक हर जगह पानी-पानी ही नजर आ रहा है। निचले इलाकों में हालात और भी गंभीर हो गए हैं।

बारिश के बाद कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सैंकड़ों कच्चे-पक्के मकान जलसैलाब में समा गए और लोग बेघर हो गए। कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर जिलों में हालात सबसे ज्यादा बिगड़े, जहां निचले क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

स्थिति पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों को राहत-बचाव कार्य में लगाया गया है। एनडीआरएफ और SDRF की टीमें भी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

इधर, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालात को देखते हुए प्रदेश के करीब 20 जिलों में स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।