Karoli शिव सिंह सैनी हत्याकांड में टोडाभीम पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली टोडाभीम थाना पुलिस ने शिव सिंह सैनी मर्डर के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एक नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया है। इस दौरान वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।थाना अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया-24 सितंबर की रात 11:30 बजे तीन व्यक्ति बाइक से शिव सिंह सैनी के घर पहुंचे। यहां आवाज देकर शिव सिंह को बुलाया। इस दौरान तीनों का शराब के पैसे ज्यादा लेने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर आरोपियों में से एक ने शिव सिंह के सिर पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

घटना को लेकर मृतक के भाई सियाराम सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिस पर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने गठित टीमों ने मुख्य आरोपी शीशराम भील को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। हत्याकांड में शामिल नाबालिग को निरुद्ध किया गया।
