Karoli हत्या के आरोप में तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली मासलपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत हत्या के आरोप में 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के आरोप में फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मासलपुर थानाधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश द्वारा चलाए रहे अभियान के तहत एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में फरार अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसके लिए जिले में अभियान चला रखा है। अभियान के तहत 14 दिसंबर को बरवाना गांव में झगड़े में पत्थर मारकर एक वृद्ध व्यक्ति को घायल कर दिया था। घायल की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में हत्या के आरोप में फरार चल रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी राजेंद्र सिंह पुत्र भैरोसिंह (29) को फक्कड़ मोड सकारघटा से दस्तयाब किया। वहीं, दूसरे आरोपी संतोकी पुत्र चंदनसिंह (65) एवं तीसरे आरोपी रामवीर पुत्र संतोकी (37) को निमरी पुरा स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है।
