Aapka Rajasthan

कैला देवी मेले में हजारों श्रधालुओं की बढ़ी मुश्किलें! इस कारण हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी, जानिए क्या ही पूरा मामला ?

 
कैला देवी मेले में हजारों श्रधालुओं की बढ़ी मुश्किलें! इस कारण हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी, जानिए क्या ही पूरा मामला ? 

करौली में कैला देवी चैत्र नवरात्र मेले के दौरान राजस्थान रोडवेज की बस सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। ओवरटाइम और ड्यूटी भत्ते में कटौती के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। करौली रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी शिवदयाल शर्मा के अनुसार मेला क्षेत्र में बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। 

कर्मचारी मेला ड्यूटी के दौरान 24 घंटे काम कर रहे हैं, लेकिन उनके ओवरटाइम और ड्यूटी भत्ते में कटौती की जा रही है। कर्मचारियों की मांग है कि पहले वाली व्यवस्था बहाल की जाए। हड़ताल के कारण दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हजारों यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे किराया भी बढ़ गया है। 

कई श्रद्धालु सड़क किनारे बसों का इंतजार करते नजर आए। प्रशासन कर्मचारियों से बात कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। कैला देवी मेला राजस्थान के सबसे बड़े मेलों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बस सेवा बंद होने से मेला व्यवस्था प्रभावित हो रही है।