Aapka Rajasthan

Karoli डागर वाले बालाजी के लिए तीसरी पदयात्रा रवाना

 
Karoli डागर वाले बालाजी के लिए तीसरी पदयात्रा रवाना
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली  जिला मुख्यालय पर मंडरायल रोड नौलखा बाग से लांगरा क्षेत्र बुगडार गांव स्थित डगर वाले बालाजी के लिए तृतीय पदयात्रा रवाना हुई। वैदिक मंत्र उच्चारण और विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई पदयात्रा को विधायक प्रतिनिधि विश्वेंद्र गुर्जर और भगत ब्रह्मानंद शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हनुमानजी के जयकारों से क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया। श्रृद्धालु हाथों में धर्म ध्वजा लेकर हनुमानजी के भजन गाते और नाचते हुए पदयात्रा में रवाना हुए।

भगत ब्रह्मानंद ने बताया कि भाद्रपद माह में देवी देवताओं की जात करने की परंपरा रही है। हिन्दू मान्यता के अनुसार धार्मिक माह में बड़ी मात्रा में पदयात्रा, जात और धार्मिक आयोजन होते हैं। नौलखा बाग से डगर वाले हनुमान मंदिर तक हर साल की तरह तृतीय पदयात्रा रवाना हुई। इससे पूर्व वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत झंडा पूजन किया गया। पूजन और आरती के बाद रैली नौलखा बाग से बुगडार गांव स्थित चमत्कारी डगर वाले हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा के हनुमान मंदिर पहुंचने पर समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। डगर वाले हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान डगर वाले हनुमान भक्त मंडली के भक्त और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।