Karoli जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आई दिल्ली से टीम ने जांची सुविधाओं की गुणवत्ता
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली दिल्ली से आई एनएचएसआरसी टीम ने मंगलवार को करौली जिला अस्पताल की विभिन्न यूनिटों का रैपिड एसेसमेंट किया। राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत टीम ने विश्व स्तरीय मापदंडों के अनुसार अस्पताल के सभी विभागों का निर्धारित चेकलिस्ट अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के उद्देश्य की परिपूर्णता के लिए मुख्य विभागीय सुधार करने वाले सूचकांक को बताया।टीम में एनएचएसआरसी दिल्ली से डॉ. दिनेश कुमार जांगिड़ और इंटरनल सपोर्टर के रूप में डिप्टी सीएमएचओ हेल्थ डॉ. ओमप्रकाश शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश चंद मीणा ने बताया के भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत सभी चिकित्सा संस्थानों को विश्व स्तरीय मापदंडों के अनुसार सेवाओं के लिए तैयार करना है।

चिकित्सा संस्थानों का निर्धारित चेक लिस्ट अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की समीक्षा के लिए रैपिड असेसमेंट किया जा रहा है। इसके तहत जिला अस्पताल का दो दिवसीय रैपिड असेसमेंट के माध्यम से सभी चैक लिस्ट प्रोटोकॉल, पॉलिसी के अनुसार त्वरित मूल्यांकन, ऑर्वरजेशन, स्टाफ इंटरव्यू एवं रिकॉर्ड रिव्यू के आधार पर मूल्यांकन किया गया।टीम ने वांछित चैक पांईटो को ठीक करने के लिए निर्धारित टाइम लाइन एवं गैप एनालाईसिस कर रूट कोज ट्रीटमेंट करते हुए विभागीय की -पॉइंट इंडिकेटर (मुख्य विभागीय सुधार करने वाले सूचकांक) को सुधार करने के लिए कहा।
