Aapka Rajasthan

Karoli जाम की समस्या आमजन के लिए आये दिन बन रही मुसीबत

 
Karoli  जाम की समस्या आमजन के लिए आये दिन बन रही मुसीबत
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला मुयालय के विभिन्न बाजारों मेें जाम की समस्या आमजन को मुसीबत बनी है। आए दिन किसी न किसी बाजार में जाम की नौबत आ रही है। असल में शहर के परकोट अन्दर के कई बाजारों की चौड़ाई कम है। उस पर भी समस्या यह है कि बाजारों में सड़कों पर ही मोटरसाइकिलों का जमावड़ा लगा रहता है। नतीजतन मोटरसाइकिलों के कारण यातयात व्यवस्था बदहाल हो रही है। मोटरसाइकिलों के कारण आवागमन बाधित होता है। ऐसे में लबे समय से शहरवासी इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। असल में शहर में पार्किंग का अभाव है। इस कारण बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को मजबूरी में अपने दोपहिया वाहनों को बाजार में सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है। लोग लबे समय से पार्किंग की मांग भी उठा रहे हैं।

शहर में हिण्डौनगेट से चौधरी पाड़ा, फूटाकोट तक काफी संकरा मार्ग है। इसी रास्ते में एसबीआई बैंक भी है। मार्ग पर सुबह से रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसी मार्ग से अनेक श्रद्धालु भगवान मदनमोहनजी के दर्शनों के लिए भी जाते हैं, लेकिन संकरे मार्ग में भी कई जगह बाइकों के खड़े होने से आवागमन बाधित होता है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मार्ग को ऑटो-चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे किया हुआ है, लेकिन लोगों की आवाजाही के बीच बाइकों के जमावड़े से समस्या बनी हुई है। इसके अलावा सर्राफा बाजार और इससे सटे कपड़ा मार्केट में भी हालात बदतर हैं। संकरे मार्ग के बीच दिनभर मोटरसाइकिलों के खड़ा होने से राहगीर निकलने के लिए इधर-उधर रास्ता तलाशते नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि शहर में कहीं आसपास पार्किंग की सुविधा हो जाए तो काफी हद तक इस समस्या का समाधान हो सकेगा।