Karoli सरकार हर व्यक्ति के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है
निकाली रन फोर विकसित राजस्थान रैली, प्रदर्शनी से बताए विकास कार्य : राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह माथुर स्टेडियम से रन फोर विकसित राजस्थान रैली निकाली, जिसे एडीएम हेमराज परिडवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन कलक्ट्री परिसर में हुआ जिसमें स्कूली विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इसके बाद सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में युवा समेलन एवं रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त सरकारी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला प्रभारी मंत्री ने उच्च शिक्षा में मेधावी बालिकाओं को चाबी सौंपकर स्कूटी का वितरण भी किया। राज्य स्तरीय मुय समारोह जोधपुर में हुआ जहां से जिला स्तर पर अधिकारी-कर्मचारी सहित शहर के गणमान्य लोग वर्चुअल रूप से जुड़े। इससे पूर्व बेढम ने चिकित्सा एवं आयुर्वेद, वन व कृषि, समाज कल्याण, महिला अधिकारिता एवं बाल विकास, पर्यटन, पशुपालन, श्रम , सूचना एवं जनसंपर्क आदि विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में विधायक दर्शनसिंह गुर्जर, सपोटरा विधायक हंसराज मीना, प्रभारी सचिव बीएल गोयल, कलक्टर नीलाभ सक्सैना, पुलिस अधीक्षक ब्रजेश उपाध्याय, पूर्व विधायक राजकुमारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
