Aapka Rajasthan

सफर होगा अब और आरामदायक! राजस्थान रोडवेज ने इस रूट पर शुरू की AC डीलक्स बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

 
सफर होगा अब और आरामदायक! राजस्थान रोडवेज ने इस रूट पर शुरू की AC डीलक्स बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

राजधानी जयपुर को प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों से जोड़ने के लिए रोडवेज की ओर से एसी, स्लीपर और डीलक्स बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को जयपुर से कैलादेवी के लिए एसी डीलक्स बस सेवा शुरू की गई। इससे करौली मदन मोहन मंदिर और कैलादेवी धार्मिक स्थल जुड़ गए हैं। 

गौरतलब है कि वर्तमान में जयपुर से करणी माता (देशनोक), रामदेवरा, खाटूश्यामजी, विरत्रामाता, सालासर बालाजी धाम, गोवर्धन, अयोध्या धाम, गोरखपुर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, हरिद्वार, मथुरा, डिग्गी (कल्याणजी) जैसे धार्मिक स्थल जुड़ चुके हैं। वहीं एसी डीलक्स रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू होने से करौली जिले के कैलादेवी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह सेवा जयपुर-हिंडौन होते हुए कैलादेवी के लिए नियमित चलेगी। करौली जिले में यह दूसरी एसी डीलक्स बस सेवा है। इस निर्णय से न केवल क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।

आपको बता दें कि यह एसी डीलक्स रोडवेज बस जयपुर से सुबह 10:15 बजे कैलादेवी के लिए रवाना होगी। जबकि दोपहर 3:15 बजे कैलादेवी पहुंचेगी। इसके चलते सुबह 10 बजे जयपुर-अलवर-जयपुर के लिए चलने वाली रोडवेज का संचालन आगामी आदेश तक स्थगित रहेगा।