Aapka Rajasthan

Karoli में तापमान 2.2 डिग्री, सीजन की सबसे ठंडी रात

 
Karoli में तापमान 2.2 डिग्री, सीजन की सबसे ठंडी रात
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों से आ रही सर्द हवाओं ने जिले में सर्दी बढ़ा दी हैं। जहां एक सप्ताह पहले रात का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री था, वह 9 डिग्री लुढ़ककर गुरुवार को 02.2 डिग्री रह गया। करौली जिले में यह सीजन की सबसे सर्द रात रही है। ऐसे में कई स्थानों पर पाला भी पड़ा है। खेतों में पड़ी घास पर ओंस की बूंदें जम गई। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा ठंड गेहूं की फसल के पैदावार के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं, लेकिन सरसों व अन्य सब्जियों के लिए नुकसानदायक है। दिन के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

बुधवार को दिन का तापमान 22.2 डिग्री था, जबकि गुरुवार को दिन का तापमान 21.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने जिले में 15 दिसंबर तक शीतलहर व कोल्ड की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब किसी जगह का न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट में रहे और अधिकतम तापमान भी गिर जाए तो उसे ठंडा दिन यानि कोल्ड माना जाता है। कृषि अधिकारियों के अनुसार सर्दियों में न्यूनतम तापमान कम होने से पाला पड़ने की आशंका बनती है।पाला पड़ने से पौधों की कोशिकाओं में मौजूद जल के कण बर्फ में तब्दील हो जाते हैं। इस वजह से वहां अधिक घनत्व होने के कारण पौधों की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती है। इससे पौधे को विभिन्न प्रकार की क्रिया जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, वाष्प उत्सर्जन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके परिणामस्वरुप पौधे विकृत हो सकते हैं। इस वजह से फसल का नुकसान होता है। फसलों को बचाने के लिए धुएं से वातावरण को गर्म करना चाहिए या फिर सिंचाई करनी चाहिए।

तिघरिया| क्षेत्र में गुरुवार रात इस सीजन की सबसे सर्द रात्रि रही। तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा जमने से लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। कई स्थानों पर ओस की बूंद जम गई। सर्दी बढ़ने से जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई तो वहीं गेहूं एवं चना की फसल के लिए फायदेमंद और सरसों की अगेती फसल के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है। बच्चों व बुजुर्गों का सर्दियों में ध्यान रखना जरूरी राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वरी प्रसाद वर्मा ने बताया कि सर्दियों के दिनों में खासकर बुजुर्ग व बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखने चाहिए। मौसम के हिसाब से फल व सब्जियों का सेवन कराना चाहिए। बुजुर्गों को शीतलहर के समय घर से बाहर नहीं निकलना देना चाहिए। सर्दी में किसी भी समस्या होने पर बिना डॉक्टरी परामर्श कोई दवा नहीं देनी चाहिए।12 दिसम्बर को पिछले चार साल का तापमान वर्ष न्यूनतम तापमान 2024 02.2 2023 10.2 2022 09.5 2021 06.4 2020 04.9करौली जिले का 7 दिनों का न्यूनतम तापमान दिनांक न्यूनतम तापमान 12 दिसंबर 02.2 11 दिसंबर 06.5 10 दिसंबर 07.5 9 दिसंबर 07.4 8 दिसंबर 08.5 7 दिसंबर 11.7 6 दिसंबर 11.5