Karoli नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को नए वर्ष में मिल सकेगा स्वयं का भवन
गौरतलब है कि राज्य सरकार वर्ष 2021-22 के बजट करौली में राजकीय नर्सिंग कॉलेज की घोषणा की गई थी। राजस्थान नर्सिंग काउंसलिंग जयपुर से मान्यता एवं राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के साथ समबद्धता प्राप्त कॉलेज का संचालन अस्थायी तौर पर यहां सामान्य चिकित्सालय परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर में शुरू हो गया। उसके बाद से अब तक कॉलेज का संचालन इसी परिसर में किया जा रहा है।चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार कॉलेज में इस वर्ष विद्यार्थियों का चतुर्थी बैच अध्ययनरत है।
हॉस्टल भवन अभी निर्माणाधीन : आरएसआरडीसी अभियंताओं के अनुसार एकेडमिक ब्लॉक में लेक्चरर थियेटर, लैब, मल्टीपरपज हॉल, स्टाफ रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कार्य हुआ है। इस भवन के निर्माण कार्यों को देखने के लिए चिकित्सालय प्रशासन की टीम विजिट भी कर चुकी है। बिजली के लिए केबल तो डल चुकी है, ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है। जबकि छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल भवन निर्माणाधीन है। जिनके स्ट्रेक्चर का कार्य पूर्ण हो चुका है। फिनिशिंग से संबंधित सभी कार्य बकाया है।
