Aapka Rajasthan

Karoli विज्ञान मेले में आशीष मैमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने फहराया परचम

 
Karoli विज्ञान मेले में आशीष मैमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने फहराया परचम

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित हुए जिला स्तरीय विज्ञान मेले में आशीष मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिंडौन सिटी के विद्यार्थियों ने अपना परचम फहराया।जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेले में जिले से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आशीष मेमोरियल स्कूल के 6 विद्यार्थियों ने मॉडल प्रतियोगिता एवं एक विद्यार्थी ने क्विज प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर होने वाली विज्ञान मेला प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। प्रभारी बृजेश नागर एवं गिरीश चौहान ने बताया की मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में काव्या धाकड़ कक्षा 8 ने प्राकृतिक खेती विषय, ऋषि सिंहल ने गणितीय मॉडल विषय एवं अर्थव जिंदल ने दिव्यांग बच्चों के लिए मॉडल प्रस्तुत करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार सीनियर वर्ग में आयुष जैन कक्षा 9 ने कचरा प्रबंधन विषय, गगन गुप्ता ने दिव्यांग बच्चों के लिए मॉडल विषय तथा पूर्वी जिंदल ने गणितीय मॉडल विषय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की कक्षा 8 के छात्र अनमोल गुप्ता ने क्विज प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपना नाम दर्ज कराया। इसी प्रकार डिजास्टर मैनेजमेंट में त्रिशला शर्मा ने द्वितीय स्थान, फूड एंड हेल्थ में उत्कर्ष मित्तल ने द्वितीय स्थान, रिसोर्स मैनेजमेंट में जाह्नवी शर्मा ने द्वितीय स्थान, नेचुरल फार्मिंग में आरुष अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र , छात्राओं में ऋषिका शर्मा (वेस्ट मैनेजमेंट), प्रियंक शर्मा (रिसोर्स मैनेजमेंट), कनिष्का मित्तल (डिजास्टर मैनेजमेंट), आरव गोयल (ट्रांसपोर्ट एंड कयुनिकेशन), भूमि बेनीवाल (सेमिनार) रहे। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष ऋद्धि चंद जैन एडवोकेट, प्रबंधक अशोक शर्मा , प्रधानाचार्य वर्धमान जैन एवं विकास शर्मा ने सभी विद्यार्थियों शुभकामनाएं दी।