Karauli जिले में ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, BJP ने तुरंत कार्यवाही करते हुए विधायक को इतने साल के लिए किया सस्पेंड
अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा राम मंदिर में की गई पूजा को लेकर पूर्व भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा के विवादित बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।करौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आहूजा का पुतला फूंका और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
करौली कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवराज मीना और पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भगवान जाति-धर्म नहीं देखते। उन्होंने कहा कि जूली ने राम मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की थी। आहूजा ने मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करने की बात कहकर पूरे दलित समाज की आस्था का अपमान किया है।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान और सामाजिक समरसता के मूल्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने आहूजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की।इस बीच, भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए ज्ञानदेव आहूजा को तीन साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने उनसे विवादित बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की रणनीति बना रही है।
