Aapka Rajasthan

Karoli अस्पताल के वार्डों में घूम रहे आवारा पशु, संक्रमण का खतरा

 
Karoli अस्पताल के वार्डों में घूम रहे आवारा पशु, संक्रमण का खतरा

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला अस्पताल परिसर और वार्डों में आवारा कुत्तों के घूमने से आए दिन हादसे और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। मरीज और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

वार्डों में आवारा कुत्तों के घूमने से आए दिन हादसे और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। - Dainik Bhaskar

क्षेत्र के हर्ष और मुकेश शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम है। अस्पताल परिसर सहित वार्डों में खुलेआम कुत्ते घुस जाते हैं। अक्सर कुत्ते वार्डों में मरीजों के पलंग के नीचे सोते देखे जा सकते हैं। जिससे ना सिर्फ कुत्ते के हमले का खतरा बना रहता है। साथ ही इलाज करने आए मरीजों के संक्रमित होने का खतरा भी मंडराता रहता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अस्पताल में आवारा पशुओं को रोकने वाला कोई नहीं है। इसके चलते आवारा पशु अस्पताल और वार्डों में घूमते नजर आते हैं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में गंदगी, अव्यवस्था और प्रशासन पर भी अनदेखी के आरोप लगाए हैं। मरीज और उनके परिजनों का आरोपी है कि कई बार आवारा कुत्ते मरीजों के हाथ से सामान खींचकर भाग जाते हैं।