Karoli सपोटरा में खेल प्रतियोगिता शुरू, 32 टीमों के 300 खिलाड़ी लेंगे भाग
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली तुरसंगपुरा गांव स्थित पटेल स्टेडियम में 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक हंसराज मीना ने सोमवार को ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया।सपोटरा उपखंड के तुरसंगपुरा गांव स्थित पटेल स्टेडियम में 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीना ने सोमवार को ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। इस दौरान छात्रों को खेल भावना से निष्पक्ष होकर खेलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष बरफी देवी, शारीरिक शिक्षा उप जिला शिक्षा अधिकारी मानसिंह मीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिकेश मीना आदि मौजूद रहे। स्टेडियम में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बापौती द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक मिथलेश कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में खो-खो, तैराकी, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, बुशु, रोलर स्केटिंग, लॉन टेनिस का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 32 टीमों के 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक शिक्षा उपजिला शिक्षा अधिकारी मानसिंह मीना ने खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना के साथ खेलने और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक को निष्पक्ष रूप से निर्णय लेने की बात कही। खेलकूद प्रतियोगिता में क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीना ने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने, प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभा दिखाकर राज्य स्तर पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सदमार्ग बताते हुए राज्य स्तर पर परचम लहराने का खिलाड़ियों को संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान विधायक हंसराज मीना ने हैण्डबॉल प्रतियोगिता के दौरान थ्रो फेंककर प्रतियोगिता का आगाज किया। जहां पर खुद विधायक हंसराज मीना ने खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता में पसीना बहाया।
प्रतियोगिता शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक रामलखन मीना ने मंच संचालन किया। शारीरिक शिक्षक रामलखन मीना ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगिता के दिन हुए पहले मैच में बाजना की 17 वर्षीय टीम को बापौती की टीम ने 1 पारी व 13 अंक से हरा कर जीत दर्ज की।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह अडूदा, भाजपा एसटी मोर्चा के रूपसिंह हरिया का मन्दिर, पूर्व सरपंच पून्याराम मीना, भामाशाह हरी मांगरोल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भूरसिंह मीना, भरतलाल मीना सहित गज्जूपुरा प्रिंसिपल बबलू मीना, केदार लाल मीना, खेल संचालक रूपलाल खटीक सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
