Aapka Rajasthan

Karoli करौली के पालीवाल जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का हुआ आयोजन

 
Karoli करौली के पालीवाल जैन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का  हुआ आयोजन

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में चातुर्मास कर रही शासन वल्लभा देवेंद्र श्रीजी महाराज साहब की शिष्या साध्वी शासन ज्योति श्रीजी महाराज साहब के नेतृत्व में पंचाह्निका महोत्सव के तहत विशेष पूजा की जा रही है। बड़ा बाजार स्थित पल्लीवाल जैन मंदिर में शासन ज्योति महाराज साहब ने अपने गुरु की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना कराई है। आयोजन के तहत आज भक्ति भाव से जिनशासन देवी श्रीपद्मावती माताजी की पूजा की गई।

शासन ज्योति महाराज ने मंत्रोच्चारण से पूजा कराई तो जैन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। 56 नैवेद्य थाल से भव्य अनुष्ठान के दौरान पद्मावती माताजी प्रतिमा का अभिषेक किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ कलाभिषेक के बाद पुष्प इत्र धूप दीप नैवेद्य आदि से पूजा की गई। नवकार महामंत्र और भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने नाचते गाते अभिषेक और पूजा कर चुनरी-श्रृंगार सामग्री का अर्पण किया। महोत्सव की शुरुआत 8 अक्टूबर को सिद्धाचलजी शिलाखण्ड और श्री माणिभद्र वीर के पंचोपचारी अनुष्ठान से हुई। 9 अक्टूबर को श्री पार्श्वनाथ भगवान के 10 भवो की भव्य यात्रा पूजन किया गया। 10 अक्टूबर को महान गाथा चतुष्क के 108 अभिषेक का सह महापूजन हुआ। आज धूमधाम से 11 श्री पद्मावती माता का 56 नैवेद्य थाल युक्त भव्य अनुष्ठान हुआ। कल श्री प्रदात्री सामूहिक प्रदक्षिणा सह 1008 श्रीफल आरोहण महाविधान के साथ महोत्सव संपन्न होगा। इस मौके पर शासन ज्योति महाराज साहब ने आत्म मंथन और गुरु महत्ता का संदेश दिया।