Aapka Rajasthan

Karoli माची गांव में सर्पदंश की घटनाएं जारी, ग्रामीण दहशत में

 
Karoli माची गांव में सर्पदंश की घटनाएं जारी, ग्रामीण दहशत में
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला मुख्यालय के समीपवर्ती माची डंगरिया गांव में सर्पदंश की घटनाएं अब भी जारी हैं। एक सप्ताह पूर्व सर्प के काटने से मृतक पिता-पुत्र के घर के पिछवाड़े रहने वाली एक महिला को सोमवार सुबह सांप ने काट, लिया जिसका सामान्य चिकित्सालय के आईसीयू में उपचार चल रहा है।गौरतलब है कि मांची डंगरिया गांव में एक सप्ताह में सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है। इसके तीन दिन बाद तीन परिजन सहित एक अन्य मकान में सांप अंधेरे में महिला को काट चुके हैं। वहीं सोमवार को मृतक पिता-पुत्र के परिवार के पीछे मकान में रहने वाली एक महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश पीड़ितों में कई उपचाराधीन और चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

गांव में एकाएक सांपों के निकलने और बढ़ती सर्पदंश की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं। कई घरों में लोग रोटेशनवाइज पहरा भी देने लगे हैं।सामान्य चिकित्सालय के आईसीयू में उपचाराधीन मांची डंगरिया गांव निवासी वृद्धा गीतादेवी पत्नी लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि वह कमरे में चारपाई पर सो रही थी। सुबह करीब 6 बजे सांप ने हथेली पर काट लिया।शोर मचाने पर पास ही सो रहे पति मौके पर आए। जाग होने पर अन्य परिजनों ने भी सांप की तलाश की लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।परिजनों ने गीतादेवी को सामान्य चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीएमओ डॉ. रामकेश मीना ने बताया कि पीड़िता की हालत पूरी तरह नियंत्रण में और खतरे से बाहर है।