Karoli एसपी आवास परिसर में निकला सांप, मची अफरातफरी
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिले में बीते दिनों से सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के सरकारी आवास परिसर में भी एक सांप निकल आया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने सांप को पकड़कर पास के ही जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार करौली के सर्किट हाउस स्थित एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के सरकारी आवास के लोन में एक सांप नजर आया। सांप को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद में पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर दिया। साथ ही सांप को पास के ही जंगल में छोड़ आए।गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला मुख्यालय के समीपवर्ती मांची गांव में लगातार सांप निकलने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी बीते दिनों में कई सांप निकलने के मामले सामने आए हैं।
