Karoli पुलिस नाकाबंदी में 5.50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली की मामचारी थाना पुलिस ने स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.50 ग्राम स्मैक जब्त की है। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है।मामचारी थाना अधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी गुमनाराम के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मामचारी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.50 ग्राम स्मैक जब्त की है।

थाना अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत मामचारी थाना पुलिस द्वारा थाने के सामने करौली-कैला देवी मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। नाकाबंदी को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस जवानों ने आरोपी को पकड़ा और नाम पता पूछा। आरोपी द्वारा शिव सिंह मीणा (30) पुत्र रामदयाल मीणा निवासी करसाई थाना मामचारी होना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.50 ग्राम स्मैक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ में जुटी है।
