Aapka Rajasthan

Karoli स्मैक बेचने आया तस्कर गिरफ्तार,7 ग्राम स्मैक जब्त

 
Karoli स्मैक बेचने आया तस्कर गिरफ्तार,7 ग्राम स्मैक जब्त

करौली न्यूज़ डेस्क, हिंडौन में स्मैक तस्करी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसे वो हिंडौन में बेचने के इरादे से आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है।थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हिंडौन में स्मैक बेचने आया है। इस पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। जिसने चंदीला रोड स्थित बनकी के पास आरोपी पूरन मीणा निवासी बझेड़ा के मनीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 7.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो महुआ से स्मैक खरीदकर हिंडौन क्षेत्र में बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस अब स्मैक की सप्लाई चेन और तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी देवेश कुमार, एएसआई अशोक कुमार, कॉन्स्टेबल संजय, संतराम और हेमेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।