Karauli कोहरे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
करौली न्यूज़ डेस्क, उत्तर भारत क्षेत्र में कोहरे के कारण कोटा मंडल की कई ट्रेनों की चाल को प्रभावित कर रखा है। जिसके कारण हिंडौन रेलवे स्टेशन पर बिहार, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनें काफी देरी से पहुंच रही है। जिसमें कोटा पटना एक्सप्रेस, नंदा देवी, भागलपुर गांधी धाम, अवध एक्सप्रेस ट्रेन देरी से चल रही है।
कोटा -पटना एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंच रही है। वहीं भागलपुर गांधीधाम चार घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से संचालन होने से सुबह व रात के वक्त यात्रियों को ठंड में ट्रेनों का इंतजार करते हुए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कोहरे के कारण क्षेत्र के कई सड़कों पर सुबह के वक्त दृश्यता काफी कम रही। जिसके कारण वाहनों की धीमी चाल व वाहन की हेड लाइट जलती हुई नजर आई। क्षेत्र में मंगलवार को भी शीतलहर चलने से तेज सर्दी का असर बना रहा।कृषि मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार जनवरी की शुरुआत मे कोहरा छाएगा। हिंडौन में शीतलहर व ओस की बूंदों से ठंडक बनी हुई है।
