CMHO कार्यालय में सनसनीखेज मामला! महिला चिकित्सक ने सहायक पर लगाए सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप
करौली जिले के एक सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक के यौन उत्पीड़न के मामले में करौली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक इमरान खान को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले शिकायतों के आधार पर उन्हें एपीओ किया गया था। गौरतलब है कि महिला चिकित्सक ने मानसिक उत्पीड़न व अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम कर रहे हैं।
राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज महिला नेता भाजपा में शामिल
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान इमरान खान बिना अनुमति के निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर का मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। विभागीय आचरण नियमों व शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि महिला चिकित्सक ने करौली महिला थाने में मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसे बार-बार अनावश्यक नोटिस थमाए गए, पैसे मांगे गए और पैसे न देने की स्थिति में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इस मामले में महिला डॉक्टर की ओर से जिला कलेक्टर को भी शिकायत की गई थी। जबकि इस मामले में सीएमएचओ दिनेश चंद मीना और कार्यालय सहायक इमरान खान ने महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा था कि महिला डॉक्टर को नोटिस दिया गया था। जिसके बाद डॉक्टर ने बिना किसी कारण के उनके खिलाफ शिकायत की है।
