Aapka Rajasthan

Karoli वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील शर्मा और पार्षद राजरानी शर्मा भाजपा में शामिल

 
Karoli वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील शर्मा और पार्षद राजरानी शर्मा भाजपा में शामिल

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली विधानसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। करौली के वरिष्ठ नेता सुशील शर्मा और उनकी पत्नी डॉक्टर राजरानी शर्मा ने भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। राजरानी करौली नगर परिषद के वार्ड नंबर 34 से पार्षद हैं। करौली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे करौली के पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर कांग्रेस पार्टी से थे, लेकिन उनको पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी कुछ कमजोर हुई थी। पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर को भाजपा ने टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, जिला महामंत्री और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रहे सुशील शर्मा ने करौली के प्रकाश होटल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस दौरान क्षेत्रीय सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, भरतपुर संभाग प्रभारी सोमकांत शर्मा, करौली प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, युवा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, करौली शहर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह गुर्जर, सुरेश शुक्ला आदि की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिनका भाजपा के नेताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहन कर स्वागत किया। इस दौरान करौली पंचायत समिति के पूर्व सदस्य रहे सतवीर बैंसला और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी विक्की शुक्ला ने भी कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।

इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य सतवीर बैसला भी भाजपा में शामिल हुए। करौली प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। भरतपुर संभाग प्रभारी सोमकांत शर्मा, करौली धौलपुर सांसद डॉक्टर मनोज राजोरिया, युवा बोर्ड पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, शहर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा भी मौजूद रहे।