Aapka Rajasthan

Karoli नादौती में अब सप्ताह में दो दिन बैठेंगे एसडीएम व तहसीलदार

 
Karoli नादौती में अब सप्ताह में दो दिन बैठेंगे एसडीएम व तहसीलदार

करौली न्यूज़ डेस्क, यहां उपखण्ड मुयालय पर एसडीओ व तहसीलदार के पदों के रिक्त चलने से हो रही समस्या के समाधान को लेकर अब टोडाभीम उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार सप्ताह में दो दिन नादौती कार्यालय में बैठेंगे। इस संबंध में एसडीओ व तहसीलदार का पद रिक्त, समस्याओं की सुनवाई हो रही न समाधान, भटक रहे फरियादी... शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद गंगापुरसिटी जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी ने अधिकारियों के सप्ताह में दो दिन नादौती में बैठने के आदेश जारी किए हैं। जिला कलक्टर डॉ. सैनी ने नादौती में टोडाभीम के उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार पर अतिरिक्त प्रभार के तहत सप्ताह में दो दिन बुधवार व शुकवार को पूरे समय कार्यालय में उपस्थित रहकर समस्त प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर रवि वर्मा ने बताया कि टोडाभीम के उपखण्ड अधिकारी अतिरिक्त प्रभार के तहत नादौती के उपखण्ड कार्यालय एवं तहसीलदार तहसील कार्यालय में कार्यालय समय पर उपस्थित रहकर समस्त प्रशासनिक दायित्वों की क्रियान्विति सुनिश्चित करेंगे।

जिससे आमजन के समस्त कार्य समय पर हो सके और उन्हें राहत मिले। साथ ही इस दौरान उक्त प्रशासनिक अधिकारी संबंधित कोर्ट के अंतर्गत सुनवाई कर राजस्व मामलों का नियमानुसार समयबद्ध निपटारा भी सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि यहां से उपजिला कलक्टर शिवराज मीना का फरवरी माह में स्थानांतरण हो गया, तभी से यह पद रिक्त चल रहा था। इसके बाद गत दिनों तहसीलदार डी.डी. सारस्वत के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही होने से तहसीलदार का पद भी रिक्त हो गया। इन दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के पद रिक्त होने से शिकायत व फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को निराश होकर लौटना पड रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। अब दोनों ही अधिकारियों के सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से कार्यालय में उपिस्थत रहने से आमजन को कुछ राहत मिलेगी।