Aapka Rajasthan

Karoli अधिकारियों की अनदेखी से दुग्ध संग्रहण केंद्र बना सरस डेयरी प्लांट

 
Karoli अधिकारियों की अनदेखी से दुग्ध संग्रहण केंद्र बना सरस डेयरी प्लांट

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली मार्ग स्थित सरस डेयरी प्लांट अधिकारियों की अनदेखी के चलते 10 वर्ष पुरानी स्थिति में पहुंच गया है। कम्प्रेशर खराब होने से बंद डेयरी में ग्रामीण दुग्ध उत्पादक समितियों की बजाय बीएमसी यूनिटों से अवशीतलन दूध लिया जा रहा है। डेयरी प्लांट से दूध को टैंकरों से सवाई माधोपुर भेज पैक दूध मंगा कर शहर में विपणन करना पड़ रहा है।ढाई माह बीतने के बाद भी सवाई माधोपुर-करौली जिला उत्पादक सहकारी संघ हिण्डौन सरस डेयरी प्लांट को संचालित नहीं करा सका है। डेयरी में प्रतिदिन 4500 लीटर दूर की आवक हो रही है। दरअसल सवाई माधोपुर-करौली जिला उत्पादक सहकारी संघ के हिण्डौन सरस डेयरी प्लांट का 22 मई को कम्प्रेशर खराब हो गया था। प्लांट में अवशीतलन नहीं होने से दूध का पाश्चुरीकरण व पैकिंग बंद हो गई। उस दौरान शहर में वैकल्पिक तौर पर डेयरी संघ के सवाईमाधोपुर प्लांट से दूध की आपूर्ति का प्रबंध किया गया।

गर्मियों के बाद बारिश में क्षेत्र की समितियों में दूध का उत्पादन बढऩे से बंद पड़ी डेयरी में एक अगस्त से दूध का संकलन शुरू हो गया। लेकिन डाईमाह बीतने के बाद ही डेयरी में खराब पड़े दोनों कम्प्रेशरों कर मरम्मत नहीं कराई गई। ऐसे में डेयरी प्लांट में जांच के नमूना संकलित की प्रति दिन ग्रामीण क्षेत्र की बल्क मिल्क कूलर (बीएमसी) से आए दूध को सीधे सवाईमाधोपुर प्लांट में भेजा जा रहा है। गौरतलब है कि डेयरी संघ की ओर से वर्ष 2015 में शुरू हुए डेयरी प्लांट को कई वर्ष तक बीएमसी व दुग्ध संग्रहण केंद्र के तौर पर संचालित किया था। ढाई माह से कम्प्रेशर के खराब होने से डेयरी संयंत्र महज दुग्ध सप्लाई केंद्र बन गया है।

सवाईमाधोपुर से भीलवाड़ा भेज रहे दूध

डेयरी संघ का संचालित एक मात्र सवाईमाधोपुर प्लांट इन दिनों दूध से लबालब है। गांवों में दूध का उत्पादन बढ़ने से डेयरी प्लांट से प्रतिदिन 8 हजार लीटर दूध भीलवाड़ा भेजना पड़ रहा है। जबकि 6 हजार लीटर दूध की सवाईमाधोपुर, गांगापुरसिटी व करौली जिले में खपत हो रही है।सरस डेयरी प्लांट के खराब पड़े कम्प्रेशर की सर्वे रिर्पोट हो चुकी है। जल्द ही मरम्मत करवा डेयरी में दुग्ध प्रसंस्करण कार्य शुरू कराया जाएगा। डेयरी में तीन दिन से दूध संकलन शुरू किया गया है। फिलहाल दूध को सवाईमाधोपुर मंगवाया जा रहा है।