Aapka Rajasthan

Karoli में सफाई कर्मियों को मिली सर्दी से राहत, बांटे गर्म कोट

 
Karoli में सफाई कर्मियों को मिली सर्दी से राहत, बांटे गर्म कोट

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में टीम मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन और शुक्र गोलोक परमार्थिक संस्थान ने एक सराहनीय पहल की। संस्थाओं ने नगर परिषद और अस्पताल में कार्यरत 500 सफाई कर्मचारियों को गर्म कोट वितरित किए। गुलाब बाग स्थित गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

संस्थाओं ने नगर परिषद और अस्पताल में कार्यरत 500 सफाई कर्मचारियों को गर्म कोट वितरित किए। - Dainik Bhaskar

एडीएम हेमराज परिड़वाल ने दोनों संस्थाओं के इस नेक कार्य की सराहना की। एसपी उपाध्याय ने भविष्य में ऐसी संस्थाओं के साथ और अधिक सामाजिक कार्य करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन हरदेनिया और बबलू शुक्ला ने किया।कार्यक्रम में डॉ. विनीत शर्मा और रश्मि शर्मा ने विशेष योगदान दिया। मंच पर एएसपी गुमना राम, नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह, सीएमएचओ डॉ. सतीश मीणा और हॉकी राजस्थान अध्यक्ष अरुण सारस्वत मौजूद रहे। समारोह में अशोक शर्मा, आशीष कांत कौशिक, देवेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सेवानिवृत्त कंपाउंडर मोहनलाल शर्मा, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष विशंभर दयाल गुप्ता, कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।