Karoli बिजली चोरी के आरोपियों पर 1 लाख 45 हजार जुर्माना
करौली विद्युत निगम अधीक्षण अभियंता जोहरीलाल मीणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता जयपुर डिस्काउंट महेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में अवैध विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता सतर्कता करौली गोविंद सिंह, विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह धाकड़ और कुड़गांव कनिष्ठ अभियंता ने विद्युत चोरी करते उमर खान पुत्र काले खान निवासी सलेमपुर को पकड़ा है।आरोपी गोविंदपुरा फीडर 11 की थ्री फेज विद्युत लाइन पर अवैध रूप से ट्रांसफॉर्मर को चार्ज कर अपने खेत में सबमर्सिबल मोटर लगाकर कृषि कार्य के लिए विद्युत चोरी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम 2003 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मौके से 3 फेज ट्रांसफॉर्मर और स्टार्टर को जब्त किया है। विद्युत निगम कार्मिकों ने विद्युत चोरी पकड़कर आरोपी पर 1 लाख 45 हजार रुपए 167 रुपए का जुर्माना लगाया है।
