Karoli नदी क्रॉस कराने वाली सड़क 1 साल से क्षतिग्रस्त, जिम्मेदार बेखबर
Nov 7, 2024, 10:10 IST
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जीरोता ग्राम पंचायत जीरोता की बगीची के पास नदी में होकर नारौली डांग की ओर गुजरने वाली सड़क पिछले साल से टूटी पड़ी है। इसकी सुध पीडब्ल्यूडी ने आज तक नहीं ली है। ग्रामीणों ने बताया िक बगीची के पास की सड़क पिछले साल नदी के उफान के साथ टूट गई थी। वहां आज भी गहरा गड्ढा बना हुआ है। पिछले साल तक तो नदी में पानी नहीं था, जिससे आवाजाही हो रही थी।

लेकिन इस साल अच्छी बारिश के चलते 30 साल पहले से सूखी पड़ी नदी फिर से बहने लगी है। बारिश के बाद से ही नदी में पानी बह रहा है। बहते पानी में वाहन चालक आए दिन गिरते रहते हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से नदी में पाइप लगवाकर सड़क को सही कराने की मांग की है।
