Aapka Rajasthan

Karoli रामलीला में हुआ राम केवट संवाद का आकर्षक मंचन

 
Karoli रामलीला में हुआ राम केवट संवाद का आकर्षक मंचन

करौली न्यूज़ डेस्क, हिंदू संस्कृति व गौ संरक्षण के लिए श्री धर्म प्रचारक रामलीला मंडल काशी बनारस के तत्वाधान में गांवड़ी गांव में चल रही रामलीला में मंगलवार रात राम केवट संवाद का मंचन किया गया। रामलीला में भगवान राम लक्ष्मण सहित मां भगवती सीता माता की झांकी सजाई गई। सर्द हवाओं के बीच कड़ाके की सर्दी में भी श्रद्धालु रात 12 बजे तक रामलीला के मंचन को श्रद्धा के साथ देख रहे हैं। रामलीला में भीड़ उमड़ रही है। मंडली संचालक लाल त्रिपाठी व आनंद किशोर शर्मा ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ भगवान राम, लक्ष्मण और सीता माता की झांकी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पूजा अर्चना व आरती की गई। भगवान राम लक्ष्मण व सीता के वनवास के मंचन को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान भगवान श्री राम सबसे पहले अपने मित्र निषाद राज के पास पहुंचते हैं। निषाद राज से मिलने के बाद भी आगे निकल पड़ते हैं।

सुमंत वापस आते हैं। दूसरी ओर अयोध्या में राजा दशरथ अपने पुत्रों के वियोग में प्राण त्याग देते हैं। राम केवट संवाद में प्रभु राम लक्ष्मण व सीता के साथ केवट की नौका में बैठकर गंगा पार करते हैं। इस दौरान भगवान राम केवट नौका में पार करने के लिए किराया की कहते हैं तो भगवान राम से किराए के बदले में आशीर्वाद देने की बात कही। इस पर भगवान श्री राम ने उन्हें भव निधि से तार दिया। इस दौरान रामलीला में भगवान श्री राम की जयकारे गूंज उठे। रामलीला के समापन पर आरती के साथ पूजा अर्चना की गई।