Karauli हिंडौन में बाल विवाह रोकने के लिए निकाली गई रैली
करौली न्यूज़ डेस्क, देव उठनी एकादशी से शुरू हो रहे वैवाहिक सीजन के साथ बाल विवाह रोकथाम को लेकर महिला अधिकारिता विभाग ने हिंडौन में सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जोर देते हुए बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूक किया।
रैली को महिला व बाल विकास अधिकारी प्रकाशी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की। जिसमें मंडावरा रोड, गोपाल टॉकीज सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए नई मंडी पुलिस थाना पहुंची। जिसमें पुलिस कर्मी रविंद्र सिंह ने संबोधन किया। उन्होंने उपस्थित साथिन से ग्राम पंचायत क्षेत्रों में बाल विवाह रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रचेता रेखा गोयल ने बताया कि कम उम्र में बालक-बालिकाएं शादी के लिए परिपक्व नहीं होते है, न उनकी शिक्षा भी पूरी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि विवाह के लिए लड़की की 18 वर्ष और लड़के की 21 उम्र होनी चाहिए। इस अवसर पर 47 ग्राम पंचायतों से साथिन, सुपर वाइजर, नई मंडी थाना पुलिस कर्मी शामिल हुए।
