Aapka Rajasthan

राजस्थान में राज्यपाल बागड़े ने खोले इतिहास के राज़ बोले - जोधा और अकबर की शादी इतिहास का झूठ, राजा भारमल ने चली थी ये चाल

 
राजस्थान में राज्यपाल बागड़े ने खोले इतिहास के राज़ बोले - जोधा और अकबर की शादी इतिहास का झूठ, राजा भारमल ने चली थी ये चाल 

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि प्रारंभिक काल में भारत का इतिहास विदेशियों द्वारा लिखा गया। इसमें कई झूठे तथ्य बताए गए। उन्होंने अकबरनामा का हवाला देते हुए कहा कि अकबर ने इसमें खुद की शादी का जिक्र नहीं किया है। वहीं, आमेर की राजकुमारी और अकबर के बीच शादी की बात भी झूठी है। हालांकि, मैंने यह सुना है, मैंने खुद इसे पढ़ा नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि स्कूली किताबों में महाराणा प्रताप के बारे में कम और अकबर के बारे में ज्यादा पढ़ाया जाता है। राज्यपाल बुधवार को उदयपुर में महाराणा प्रताप की जयंती (29 मई) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

अकबरनामा में भी शादी का जिक्र नहीं- राज्यपाल
राज्यपाल बागड़े ने कहा कि राजा भारमल ने अकबर का विवाह दासी की बेटी से करवाया था। आमेर की राजकुमारी और अकबर के बीच शादी की बात झूठी है। उन्होंने कहा कि अकबर की आत्मकथा में इसका कोई जिक्र नहीं है। इसके अलावा महाराणा प्रताप द्वारा अकबर को संधि पत्र लिखने की बात भी पूरी तरह भ्रामक है।

महाराणा प्रताप के बारे में कम पढ़ाया जाता है- बागड़े
राज्यपाल ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। इतिहास में अकबर के बारे में ज्यादा पढ़ाया जाता है और महाराणा प्रताप के बारे में कम। हालांकि, अब धीरे-धीरे स्थिति सुधर रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अपनी संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करते हुए नई पीढ़ी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

'तो देश की तस्वीर कुछ और होती'
राज्यपाल बागड़े ने कहा कि महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज देशभक्ति के पर्याय थे। दोनों के जन्म में 90 साल का अंतर है। अगर दोनों समकालीन होते तो देश की तस्वीर कुछ और होती। वीरता और देशभक्ति को लेकर दोनों को एक ही नजरिए से देखा जाता है। यहां तक ​​कि शिवाजी महाराज का भोंसले वंश भी खुद को मेवाड़ के सिसोदिया वंश से जोड़ता है। 

भारत-पाक सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों की तारीफ की
भारत-पाक सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युद्ध के दौरान जब गोलियां चल रही होती हैं, तो ग्रामीण भारत माता की जय बोलकर हमारे वीर जवानों का हौसला बढ़ाते हैं। यही असली भारत है, जो न सिर्फ बहादुरी दिखाता है, बल्कि देश की आत्मा की रक्षा भी करता है। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद चुन्नीलाल गरासिया भी मौजूद थे।

राजस्थान के राज्यपाल ने कहा- गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत हमने न्यूटन से पहले दिया: 380 साल पहले भास्कराचार्य ने बताया था- सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक-दूसरे को खींचते रहते हैंराजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि आपने और हम सभी ने पढ़ा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने दिया था। न्यूटन ने 1530 में शोध किया था।