Rajasthan Budget 2025 में हुआ डेढ़ सौ यूनिट तक फ्री बिजली का ऐलान,बड़ी रोजगार की उम्मीद
राजस्थान सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में अगले एक साल में सवा लाख सरकारी भर्तियों की घोषणा की है। जिससे करौली जिले के लोगों को रोजगार की उम्मीद जगी है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बिजली की 100 यूनिटों को बढ़ाकर डेढ़ सौ यूनिट तक फ्री कर दिया है।मुफ्त बिजली के लाभार्थी परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाई जाएगी। जिनके घरों पर स्पेस नहीं है, वहां सामुदायिक सोलर प्लांट लगाकर उन्हें लाभ दिया जाएगा। बजट में 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 5 हजार नए कृषि कनेक्शन की भी घोषणा की गई है।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना, 35 हजार स्कूटी का वितरण, रोगियों के लिए 1300 करोड़ रुपए की अतिरिक्त व्यवस्था की है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र पर साप्ताहिक 5 दिवस दूध का वितरण, 10 लाख यूनिट एनएफएसए में खाद्य सुरक्षा में लोगों को जोड़ना, 20 लाख महिला लखपति दीदी और साइबर क्राइम कंट्रोल के लिए भी अलग से 350 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है।
दीया कुमारी ने राजस्थान में 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे और 15 शहरों में रिंग रोड बनाने की भी बजट में घोषणा की है। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपए की लागत से नॉन पेचैंबल सड़कें बनाई जाएंगी। वहीं पेयजल विभाग में 1050 नए टेक्निकल पदों पर भी भर्ती की जाएगी। अगले एक साल में 1500 हैंडपंप और एक हजार ट्यूबवेल्स भी राजस्थान में लगाए जाएंगे।
