Aapka Rajasthan

करौली में मेघ गर्जना के साथ बारिश की बौछार,सड़कों पर भरा पानी,तापमान में आई गिरावट

 
'

करौली न्यूज डेस्क,करौली जिला मुख्यालय और आस पास के क्षेत्र में मौसम ने करवट बदली है। बुधवार रात करीब 10 बजे मेघ गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई। करीब 10 मिनट तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा।क्षेत्र में गुरुवार सुबह तक बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। हालांकि तेज हवाओं का दौर अभी भी जारी है।

बारिश और ठंडी हवा के कारण तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।पिछले दो दिन से क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट आई है। बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग ने आगामी एक-दो दिन में कहीं-कहीं बादल छाने और बूंदाबांदी या हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।