Aapka Rajasthan

Karoli दर्जनों जगह रास्तों में बने हैं गड्ढे, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

 
Karoli दर्जनों जगह रास्तों में बने हैं गड्ढे, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली शहर के सीवर लाइन के लिए खुदाई के बाद समुचित मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह सड़क धंस रही हैं। वहीं सड़कों में गड्ढे बनने से हादसे की आशंका बनी है। गत दिवस बयाना मोड़ के पास कृष्णा कॉलानी के रास्ते में सामान से भरे ट्रक के वजन से सड़क धंस गई। गड्ढे में पहिया फंसने से ट्रक तिरछा हो गया। पहिए को निकालने के प्रयास में ट्रक और टेडा हो गया। ऐसे में ट्रक पलटने से बाल बाल बचा। बाद में ट्रक चालक ने ट्रैक्टर से खिंचवा कर पहिए को बाहर निकाला। इस दौरान ट्रैक्टर वर्कशॉप मार्केट में अन्य वाहनों की निकासी प्रभावित रही। बाद में मार्केट के दुकानदारों ने सड़क धंसने से बने गड्ढे का मिट्टी-पत्थरों से भराव करवा दिया। इसके बावजूद वाहन चालक अन्य जगह बने गड्ढों से सड़क धंसने से आशंकित हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार संज्ञान में लाने के बाद भी रास्तों में सीसी सड़कों के धंसने से बने गड्ढों की समुचित मरम्मत नहीं की गई है।

मुख्य सड़कें भी बदहाल: गौरतलब है कि गत दिन बयाना मोड़ चुंगी नाका के पास जाटव बस्ती रोड व खरैटा रोड पर सीवर लाइन बिछाने के बाद बनाई गई सड़क धंस गई थी। सीवर लाइन बिछाने की वाली कम्पनी की ओर से धंसी हुई सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। ऐसे आए दिन बाइक सवार इनमें गिरकर चोटिल होते हैं तथा वाहनों के पहिए फंसने से दुर्घटना की आशंका रहती है। खरेंटा रोड 20 से अधिक गांवों का रास्ता है।वहीं जाटव बस्ती रोड से पुरानी आबादी क्षेत्र के कई मोहल्लों के लोग आवागमन करते हैं।