राजस्थान के इस जिले में पुलिस ने बरामद किया अवैध शराब का जखीरा, आरोपी ड्राइवर की तलाश में लगी पुलिस
Mar 11, 2025, 09:00 IST
करौली केन्यूज़ डेस्क - करौली मामचारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 30 कार्टन में रखी 1425 बोतल अवैध देशी शराब जब्त की है। साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है। मामचारी थानाधिकारी अबजीत कुमार ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस ने तेज गति से आ रही बोलेरो का पीछा किया। हालांकि चालक मौका देखकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 30 कार्टन में रखी 1425 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और गाड़ी को जब्त कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
