Aapka Rajasthan

Karoli नए साल पर पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

 
Karoli नए साल पर पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क,  यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

करौली न्यूज़ डेस्क, नए वर्ष की शुरुआत होते ही यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर चालान काटने की प्रक्रिया तेज करने के प्राप्त निर्देशों पर शनिवार को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के पोस्टर का विमोचन हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पालसिंह व यातायात पुलिस ने चौपड सर्किल पर हेलमेट अनिवार्य व यातायात के अन्य नियमों की पालना को लेकर जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। जिसमें यातायात प्रभारी रामनिवास टीम के साथ मौजूद रहे। इसी के साथ टेंपो पर हेलमेट अनिवार्य का स्टिकर चस्पा किया।

यातायात पुलिस प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में 1 जनवरी से हैलमेट अनिवार्य किया है।इससे पूर्व वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। हेलमेट, सीट बेल्ट, क्षमता से ज्यादा सवारिया नही बैठाने सहित यातायात के सभी नियमों की पालना जरूरी होगी। जिसमें अभियान के पोस्टर का विमोचन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पालसिंह ने किया। एएसपी सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि जिले में बढ़ती दुर्घटना चिंता का विषय हैं। बाइक चालक अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर लगाए। इसके अलावा सीट बेल्ट, ओवर लोडिंग, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।