Karoli राजपूत समाज के लोगों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली सपोटरा राजपूत समाज द्वारा एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने समाज की भूमि पर बने कुएं बावड़ी पर अन्य समाज के लोगों द्वारा जबरन कब्ज करवाने का प्रयास का आरोप लगाया है।

राजपूत समाज के नरेंद्र सिंह हनुमान सिंह आदि ने बताया कि सपोटरा के मुख्य मार्ग पर राजपूत समाज की जमीन है। जिस पर कुआं-बावड़ी और दुकान बने हुए है। उन पर दूसरे समाज के लोगों द्वारा कब्जा करने की प्रयास की जा रहे हैं। अतिक्रमण और कब्जा रोकने को लेकर बीते दिनों कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट कर दी। मामले में दूसरे समाज पर ज्ञापन सौंप कर पुलिस और प्रशासन को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।राजपूत समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान राजपूत समाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे
