Aapka Rajasthan

ओखा-बनारस एक्सप्रेस में ब्रेक ब्लॉक में आग लगने से जान बचाकर भागे यात्री, 45 मिनट तक प्रभावित रहा ट्रेन यातायात

 
ओखा-बनारस एक्सप्रेस में ब्रेक ब्लॉक में आग लगने से जान बचाकर भागे यात्री, 45 मिनट तक प्रभावित रहा ट्रेन यातायात 

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर श्री महावीरजी रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे ओखा-बनारस एक्सप्रेस के ब्रेक ब्लॉक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। धुआं देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे।

श्री महावीरजी स्टेशन से रवाना होने के बाद पाटोंदा गांव के पास इंजन से जुड़े पहले कोच के ब्रेक ब्लॉक से धुआं निकलने लगा। स्टेशन अधीक्षक शिवचरण मीना ने तुरंत ट्रेन को रुकवाया। रेलवे स्टाफ और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। धुआं देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे।

करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन करीब 45 मिनट तक प्रभावित रहा। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।