Aapka Rajasthan

Karoli करंट लगने से एक युवक की मौत, 4 लोग झुलसे

 
Karoli करंट लगने से एक युवक की मौत, 4 लोग झुलसे

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली करणपुर क्षेत्र में खेत से बाजरा काटकर घर लौट रहे एक परिवार के 5 लोग करंट की चपेट में आ गए। इससे एक युवक की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर झुलसे लोगों को करणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के हालचाल जाने।

करणपुर क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई और 4 लोग झुलस गए। - Dainik Bhaskar

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग खेत से बाजरा काटकर ट्रैक्टर में बैठ कर घर लौट रहे थे। इस दौरान बिजली का तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। तार टूटकर गिरने ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग करंट से झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को करणपुर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सा अधिकारी डॉ राजवीर सिंह चौधरी ने सोनू बैरवा (25) पुत्र रामकुमार बैरवा निवासी अमरापुर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में गंभीर घायल महिला नीरज पत्नी सोनू बैरवा को उपचार के लिए करौली रेफर किया है। साथ ही रोहित (7), अन्नू (8) और जेशू (20) का करणपुर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना करणपुर हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। सोनू बैरवा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।