Aapka Rajasthan

Karoli जिले में 4 साल बाद आई नई बसें, 2 हजार किमी तक बढ़ेगा रोडवेज का सफर

 
Karoli जिले में 4 साल बाद आई नई बसें, 2 हजार किमी तक बढ़ेगा रोडवेज का सफर

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली चार वर्ष के लबे इंतजार के बाद बसों की कमी झेल रही रोडवेज की करौली व हिण्डौन डिपो का चार नई बसें मिल गईं। नई बसें आने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं बसों के अभाव में कम चल रहे रोडवेज के दैनिक सफर में सुधार के साथ 2 हजार किलोमीटर इजाफा होने की उमीद है। रोडवेज डिपो के बेड़े में चार नई बसें शामिल होने से दोनों डिपों में बसों की संया बढकऱ 48 हो जाएगी। हालांकि इनमें 5 बसें कंडम हैं। रोडवेज डिपो सूत्रों के अनुसार राजस्थान परिवहन निगम ने बीते माह सुपर एक्सप्रेस ब्ल्यू लाइन की 156 बसों खरीदी थी।

जिन्हें आय और यात्री भार अनुरूप प्रदेश की सभी 52 डिपो को आवंटित किया गया है। इसके तहत करौली डिपो और हिण्डौन डिपो के दो-दो बसें आवंटित की गई। इसके तहत बीते दिवस हिण्डौन डिपो कार्यशाला में बीएस-6 श्रेणी की चार बसों की मुुयलय से आपूर्ति मिल गई है। डिपो प्रबंधन ने एक बस का कैलादेवी- जयपुर मार्ग पर संचालन शुरू कर दिया है। जबकि अन्य तीन बसें एसआरटी जमा करने व दस्तावेज तैयार होने के बाद दो सितबर से सफर के लिए सड़क पर आएंगी। गौरतलब है कि हिण्डौन व करौली डिपो मेें रोडेवज निगम की कुल 42 बसें है। इसमें सें 37 बसें ही संचालन योग्य हैं। जबकि 5 बसें मानक अवधि व किलोमीटर पूरी होने से कण्डम घोषित की हुई हैं।

कम होगी सफर कटौती : रोडवेज डिपो के सूत्रों के अनुसार मुयालय से हिण्डौन व करौली डिपो को करीब 19 हजार किलोमीटर को दैनिक लक्ष्य निर्धारित है। लेकिन सभी शिड्यूलों पर संचालन के लिए बसें नहीं होने से प्रतिदिन 3 हजार किलोमीटर बसें कम चल रहीं हैं। अब 4 नई बसें आने से रोडवेज के दैनिक परिचालन में 2 हजार किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

हर विण्डो के पास मोबाइल चार्जर : बीएस-6 श्रेणी की 47 यात्री क्षमता की बसों में हर विण्डो के पास मोबाइल चार्जिंग का स्विच लगा है। इस बार यूएसबी की बजाय चार्जर सर्किट लगाया है। मोबाइल चार्ज करने के लिए बस में इनवर्टर सर्किट लगाया है।