Karoli में मानसून एक बार फिर सक्रिय, 1331 मिमी से अधिक बारिश
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया। बुधवार सुबह जिला मुख्यालय पर करीब 34 एमएम बारिश दर्ज की गई है। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से पांचना बांध में भी पानी की आवक बढ़ी है। बांध के तीन गेट खोलकर 3936 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।यहां गौरतलब है कि जिले के सबसे बड़े बांध पांचना से 8 अगस्त से लगातार पानी की निकासी की जा रही है। हालांकि बांध से कभी कम तो कभी ज्यादा पानी की निकासी की जा रही है। जिसके चलते गंभीर नदी में भी लगातार बह रही है। बाद में पानी की निकासी घाटा दी गई। मौसम विभाग में आगामी तीन दिन क्षेत्र में माध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।
करौली जिले में 15 जून से अब तक औसत से दोगुनी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में करीब 1331.3 एमएम बारिश दर्ज हुई है जो औसत बारिश से दोगुनी से अधिक है। जिले में मानसून सत्र में बारिश का औसत 596 एमएम है। इसी तरह पांचना बांध की कुल भराव क्षमता 2100 एमसीएफटी है। जबकि बांध से 7500 एमसीएफटी से अधिक पानी की निकासी हो चुकी है, जो बांध के साढ़े तीन बार भरने के बराबर है।जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार गुप्ता ने बताया की मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक सपोटरा में 5 एमएम, कालीसिल बांध पर 11 एमएम, हिंडौन में 5 एमएम, जगर बांध पर 14 एमएम, टोडाभीम 0 एमएम, नादौती 1 एमएम, श्रीमहावीरजी में 0 एमएम, करौली में 34 एमएम, पांचना बांध पर 4 एमएम तथा मंडरायल में 9 एमएम बारिश दर्ज हुई है।जिले में सर्वाधिक बारिश करौली में 1832 एमएम तथा सबसे कम मंडरायल में 688 एमएम दर्ज की गई है।
