Aapka Rajasthan

Karoli पैर फिसलने से तालाब में डूबकर नाबालिग लड़के की मौत

 
Karoli पैर फिसलने से तालाब में डूबकर नाबालिग लड़के की मौत

करौली न्यूज़ डेस्क, मासलपुर तहसील के गांव अनीजरा में एक नाबालिग लड़के की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह तीन साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। इस दौरान तालाब की सीढ़ियों पर बैठकर नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से हादसा हो गया।मासलपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल हरिमोहन ने बताया कि अनीजरा निवासी लवकेश पुत्र जवान सिंह जाटव ऊंचागांव के पास तालाब में नहाने गया था। वह अपने तीन साथियों के साथ तालाब की सीढ़ियों पर बैठकर नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया। नाबालिग के तालाब में डूबने की घटना के बाद साथियों द्वारा शोर मचाने पर पास के ऊंचागांव से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला और उसे लेकर मासलपुर अस्पताल लेकर पहुंचे।

ग्रामीण एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाल कर मासलपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। - Dainik Bhaskar

घटना की सूचना पर मासलपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल हरिमोहन पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम मासलपुर अस्पताल के डॉ. विशेष सिंह की टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच प्रियंका मीणा सहित अनीजरा के ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।