Karoli कोर्ट परिसर से टेंपो चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ऑटो बरामद
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली कोतवाली पुलिस ने कोर्ट परिसर से टेंपो चोरी के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोर्ट परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया टेंपो भी बरामद कर लिया है।

कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को वजीरपुर गेट निवासी कलाम ने कोर्ट परिसर में टेंपो खड़ा किया था। कुछ देर बाद टेंपो संभाला तो वह नहीं मिला। इस पर पीड़ित ने 19 जनवरी को अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बंटी जाटव पुत्र अमृतलाल जाटव रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रहता है।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया टेंपो भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।
