Karauli में लूटपाट और सामूहिक बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
करौली न्यूज़ डेस्क, नाबालिग से गैंगरेप और लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को डीएसटी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा और 10 कारतूस जब्त किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल नेमीचंद और रामदास की विशेष भूमिका रही।
करौली डीएसटी प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और एएसपी गुमनाराम के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत करौली डीएसटी टीम ने नाबालिग से गैंगरेप और लूट के मामले में 4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर और 10 कारतूस जब्त किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल नेमीचंद और रामदास की विशेष भूमिका रही।
डीएसटी प्रभारी धारा सिंह ने बताया कि आरोपी मंडरायल में लूट और सपोटरा में नाबालिग से गैंगरेप सहित अन्य थानों में दर्ज मामलों में पिछले करीब 4 साल से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर करौली एसपी की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने आरोपी को जंगलों में करीब 4 किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
