Karoli युवक का अपहरण कर मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली के कुड़गांव थाना पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब आठ महीने से फरार चल रहा था। आरोपी मुनीम पर एक युवक का अपहरण और मारपीट का आरोप है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।कुडगांव थाना अधिकारी रुक्मिणी ने बताया कि कुडगांव थाने के हेड कॉन्स्टेबल मान सिंह ने थाने के फरार चल रहे आरोपी मुनीम (20) पुत्र कमल मीना निवासी लंगडा पुरा थाना मामचारी जिला करौली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी मारपीट और अपहरण के मामले में पिछले 8 महीने से फरार चल रहा था।

21 नवंबर को परिवादी गजेंद्र मीना पुत्र काडूराम मीना निवासी लंगडा पुरा थाना मामचारी जिला करौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि उसके भतीजे कप्तान उर्फ भल्ला मीना को लोकेश मीना, शिब्बा गुर्जर, कुलदीप बाड सहित 7 अन्य लोगों पर अपहरण करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका कुडगांव थाने के हेड कॉन्स्टेबल मानसिंह की रही है।
