Aapka Rajasthan

Karoli जयकारों की गूंज के साथ भगवान मदनमोहनजी का अभिषेक किया गया

 
Karoli जयकारों की गूंज के साथ भगवान मदनमोहनजी का अभिषेक किया गया
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली यहां विराजमान जन जन के आराध्य भगवान मदनमोहनजी की रविवार को सिंहासन यात्रा (प्रतिमा प्रतिष्ठा) का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर भगवान मदनमोहनजी का विशेष अभिषेक और पूजा अर्चना की गई। अभिषेक और पूजा के साथ भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित हुए। भजन कीर्तन में भाव विभोर होकर श्रद्धालु नृत्य करने लगे। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और बंशीवारे के जयकारे गुंजायमान हुए।

इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के बीच पुजारी अनूप चक्रवती आदि ने ठाकुरजी का अभिषेक किया। इसके बाद भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया। साथ ही आरती गई गई। मदनमोहनजी मंदिर ट्रस्ट के सहायक व्यवस्थापक भूपेन्द्र पाल ने बताया कि रविवार को भगवान की सिंहासन यात्रा (पाटोत्सव) का आयोजन हुआ। इस मौके पर भगवान का अभिषेक किया गया। साथ ही मंदिर में धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन कीर्तन हुए। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट व्यवस्थापक मलखान पाल, सहायक व्यवस्थापक भूपेन्द्र पाल सहित अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि वर्तमान भव्य मंदिर में विधि विधान से माघ सुदी द्वितीया विक्रम संवत 1805 तद्नुसार सन 1748 में यानि करीब पौने तीन सौ वर्ष पहले भगवान के विग्रहों को प्रतिष्ठित किया गया।

तभी से इस शुभ दिन को सिंहासन यात्रा के रूप में मनाया जाता है। करौली के प्रतापी राजा रहे गोपाल सिंह ने वर्तमान मंदिर के मध्य कक्ष में करौली के अतिथि के रूप में भगवान मदनमोहनजी, बाएं कक्ष में राधा जी एवं ललिता सखी को विराजमान कराया था। दाएं कक्ष में गोपालजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इन सभी प्रतिमाओं का पाटोत्सव (प्रतिष्ठा) श्रीकृष्ण के परम भक्त राजा गोपाल सिंह ने गौड़िय संप्रदाय के गोस्वामी सुबलदास द्वारा सम्पन्न कराया था।