अन्य जिलो की भांति Karauli जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, इस वजह से फूंका CM का पुतला
करौली न्यूज़ डेस्क - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व पीएम के अपमान और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में करौली कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह मीना और पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा कि विधानसभा में भाजपा मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने इस टिप्पणी के लिए माफी की मांग की। साथ ही कांग्रेस विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग की।
पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज ने भाजपा सरकार के मंत्रियों और पदाधिकारियों की भाषा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के लिए विधानसभा में इस्तेमाल किए गए शब्द स्वीकार्य नहीं हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
