Aapka Rajasthan

Karoli विधायक ने सफाई कर्मचारी भर्ती में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जांच की मांग

 
Karoli विधायक ने सफाई कर्मचारी भर्ती में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जांच की मांग

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने नगर परिषद में सफाईकर्मी भर्ती मामले में भ्रष्टाचार और गोपनीयता भंग होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक दर्शन सिंह ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और लेनदेन के आधार पर सफाईकर्मी भर्ती की सूची तैयार होने के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय समिति गठित कर जांच कराने की मांग की है।

विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने सफाईकर्मी भर्ती मामले में भ्रष्टाचार और गोपनीयता भंग होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। - Dainik Bhaskar

विधायक दर्शन सिंह ने कहा कि करौली नगर परिषद की ओर से 28 नवंबर को सफाईकर्मी भर्ती की 298 नाम की सूची डीएलबी को भेजी गई। इसके बाद 1 दिसंबर को 34 नाम जुड़वाने की एक और सूची भेज दी गई। इस बीच मामले में घाल-मेल की चर्चा सामने आने पर 2 दिसंबर को 122 नाम हटाने की फिर से एक नई सूची भेज दी गई। विधायक का आरोप है कि सूचियों में फेरबदल मोटे लेनदेन के चलते किया गया है। विधायक ने भर्ती मामले में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और पैसे के आधार पर भी प्रमाण पत्र बनाने के आरोप लगाए हैं। भर्ती प्रक्रिया की सूची सार्वजनिक होने के कारण पूरी प्रक्रिया को गोपनीयता भंग होने के भी आरोप लगाए हैं।