Aapka Rajasthan

Karoli कैला देवी मंदिर में मनाया गया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

 
Karoli कैला देवी मंदिर में मनाया गया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

करौली न्यूज़ डेस्क, ला देवी वन्य जीव अभ्यारण्य स्थित कैला देवी गुफा मंदिर पर राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया गया। वन विभाग करौली द्वारा कैला देवी गुफा मंदिर ट्रस्ट और डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया के संयुक्त नेतृत्व में मंदिर के प्रांगण और आस पास के क्षेत्र में ठोस और अपशिष्ट पदार्थों के निवारण और प्रबंधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों से कचरा नहीं फैलाने की अपील की।

कैला देवी गुफा मंदिर पर राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया गया। - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पर्यावरण प्रदूषण और सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। वन विभाग की पहल पर श्रद्वालुओं ने भी आगे बढ़कर श्रमदान किया। अभियान के दौरान संपूर्ण मंदिर प्रांगण से करीब 135 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा संग्रहित करके वन विभाग द्वारा प्रबंधन के लिए उचित स्थान पर भेजा गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में 4 डस्टबिन और जागरूकता के लिए साइन बोर्ड लगाए गए।कैला देवी वन्य जीव अभ्यारण उप वन संरक्षण पीयूष शर्मा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थल और वन्य जीव अभ्यारण को साफ सुथरा और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखना है।