Karoli प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचेगी यात्रा, सनातन बोर्ड के गठन की मांग
करौली न्यूज़ डेस्क , करौली श्री विद्या उपासक परम पूज्य सनातन महाराज करौली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में निकाली जाने वाली हिंदू स्वाभिमान यात्रा का करौली से आगाज किया। कीर्ति राम स्नेही आदर्श विद्या मंदिर में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी में सनातन महाराज ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा का आगाज करते हुए यात्रा के उद्देश्य और भूमिका के बारे में जानकारी दी।इस मौके पर विद्या भारती प्रांत मंत्री केशर सिंह नरुका, आरएसएस जिला संघ चालक देवी सिंह बदनपुरा, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष चौरजी सिंह, विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय बंटू, करौली ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मदनमोहन पचौरी, विभाग बौद्धिक प्रमुख विपिन शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

सनातन महाराज ने बताया कि स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य सनातन हिंदू संस्कृति की रक्षा का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से वक्फ बोर्ड भंग कर सनातन बोर्ड गठन की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी और सनातन का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न संगठनों द्वारा सनातन महाराज का स्वागत और सम्मान किया गया।
